जौनपुर, फरवरी 9 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक दर्जन हथियारबंद दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हवाई फायरिंग की, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया गया कि शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इसी दौरान कुछ हथियारबंद लोग पीड़ित अनुज सिंह उर्फ मोनू के घर पहुंचे और हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग की, जिससे जान बचाने के लिए लोग घरों में दुबक ग...