रुद्रपुर, जनवरी 27 -- किच्छा। ग्राम छिनकी में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने वृद्ध पर हमला कर दिया। इस घटना में वृद्ध घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरप्रीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी ग्राम छिनकी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 जनवरी को दर्शन सिंह पुत्र कृपाल सिंह, अमनदीप कौर पत्नी दर्शन सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र कृपाल सिंह, अर्शदीप सिंह पुत्र अर्जुन सिंह व जसप्रीत कौर पत्नी अर्जुन सिंह निवासी ग्राम छिनकी ने रास्ते के विवाद को लेकर उसके पिता मंजीत सिंह के साथ डंडे से मारपीट की। आरोपियों ने मंजीत सिंह के ऊपर ईंट से हमला किया। जिससे उनके सिर में चोट लगी। इस घटना में मंजीत सिंह बेहोश हो गये। जिसके बाद आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.