आजमगढ़, जनवरी 5 -- मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के लल्लूगंज बाजार में शनिवार की शाम रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में युवक घायल हो गया। सोहौली गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल राजभर अपने साथी नवीन राजभर और अमित राजभर के साथ बुलेट से लल्लूगंज बाजार गया। बाजार में गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर कर राहुल को घायल कर दिया। घायल को मार्टीनगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...