मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के टाड़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने बुधवार दोनों पक्षों से 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार को मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक पक्ष से सात और दूसरे पक्ष से 12 लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...