संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सई लगड़ी में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच ज्ञात व अन्य अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दी गई तहरीर में गांव निवासनी कौशल्या ने बताया है कि 7 फरवरी की खुबह नौ बजे विपक्षी राम गुलाम, राम वृक्ष, अशोक, अजय कुमार, अक्षय कुमार व अन्य अज्ञात लोग रास्ते के विवाद को लेकर लाठी-डंडा, सरिया व लोहे की राड लेकर दरवाजे पर चढ़ गए। गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर घर में घुसकर मारने पीटने लगे। बीच बचाव को आए पति छेदी, बेटा कुन्दन, संदीप, रंजीत को भी बुरी तरह से मारा-पीटा। जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.