आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में रास्ते के विवाद को हुई मारपीट में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। शीला पत्नी रमेश यादव ने आरोप लगाया कि पड़ोसी से रास्ते का विवाद है, वह घर पर अकेली थी। इस दौरान विपक्ष के विपुल, ललिता पत्नी हरेंद्र, निधि पुत्री हरेंद, राजेंद्र और हरेंद्र ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...