मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के टाड़ गांव में मंगलवार की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्ष से पांच लोग जख्मी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...