पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव जहूरगंज में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला पर धारदार हथियार से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गांव की रहने वाली गोपिता पत्नी डोरी लाल ने बताया कि गांव में उसका रास्ते को लेकर पड़ोसी से काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते वह लंबे समय से डर के कारण उस रास्ते से आना-जाना नहीं कर रही थी। सोमवार को वह अचानक उसी रास्ते से निकल गई। रास्ते से गुजरते देख पड़ोसी और उसके परिवार के लोग नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गए। घटना की पुलिस को सूचना दी गई है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.