प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के रम्मा का पुरवा धीमी गांव निवासी शोभा देवी पत्नी कुलदीप यादव ने पुलिस को तहरीर दी। 30 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे खड़ंजे के रास्ते से जा रही थी। तभी गांव के ही कुछ लोग उसे रास्ते से आने जाने से मना करते हुए दोबारा आने पर हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने लगे। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची, आरोपितों को समझाया, पुलिस के जाने के बाद ही फिर धमकी दिया। पीड़िता शोभा देवी ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...