प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के मालाधर छत्ता गांव निवासी पंचमलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह जूनियर विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पुराने रास्ते के विवाद में 27 मार्च को गांव के ही कुछ लोग रास्ते में बांस बल्ली लगाने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पंचमलाल की तहरीर पर पुलिस ने विश्वजीत, जगजीवन, प्रभात कुमार पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.