शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- शाहजहांपुर के तिलहर थानाक्षेत्र के जोधपुर नवदिया में शुक्रवार देर शाम अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच रास्ते का झगड़ा इस कदर बढ़ा कि हत्या तक बात पहुंच गई। पति और बेटे ने महिला को पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अलग-अलग अपने बेटों के पास रह रहे थे। निकलने का रास्ता एक ही था जिससे पति भैंस लेकर जा रहा था। पत्नी के टोकने पर वह आग बबूला हो गया और बेटे के साथ मिलकर पीटकर हत्या कर दी। तिलहर कोतवाली के गांव जोधपुर नवादिया में शुक्रवार रात आठ बजे महाराज सिंह घर से भैंस निकालकर अहाते में ले जा रहा था। परिवार वालों के मुताबिक उसकी पत्नी मायावती के नाम से शौचालय है। उसने शौचालय के किनारे से भैंस निकालने का विरोध किया। इस पर बहस होने लगी। मायावती का बड़ा बेटा हरिसुमिरन सिंह भी आ गया। आरोप है कि महाराज सिंह और हरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.