लखनऊ, जनवरी 20 -- महिंगवा इलाके के खंतारी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां, धारदार हथियार चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बीकेटी स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा। महिंगवा थाना क्षेत्र के खंतारी गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान पति वीरेंद्र अपने साथियों के साथ गांव में बाउंड्री का निर्माण कर रहे थे। जिससे उनके घर का आवागमन बंद हो रहा था। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील व थाना समाधान दिवस और पुलिस अधिकारियों तक शिकायत की थी। सोमवार रात प्रधान पति पक्ष के लोगों ने इसी विवाद को लेकर लाठियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.