गोरखपुर, नवम्बर 4 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के रानपार गांव में दबंगों ने रास्ते के विवाद को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक मत्स्येंद्र शरण सिंह व उनके पुत्र रविन्द्र विक्रम सिंह के ऊपर रास्ते में घेरकर हमला कर दिया, जिससे पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मत्स्येंद्र नाथ शरण सिंह की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने महिला सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। रानापार निवासी मत्स्येंद्र नाथ सिंह गांव के बगल में स्थित चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। आरोप है कि रविवार की देर शाम मत्स्येंद्र सिंह तथा उनका पुत्र रविंद्र विक्रम सिंह मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते के विवाद को लेकर चल रही रंजिश में घात लगाकर रास्ते में बैठे दबंगों ने तमंचा, लोहे की राड तथा लाठी से हमला कर दिया। जानलेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.