अररिया, जनवरी 28 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी चंपा देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाने के दौरान रास्ता अवरुद्ध करने, मारपीट सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही नौ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। दर्ज केस में बबलू कुमार मंडल, सुजीत मंडल, सुरेन्द्र मंडल, रंजीत मंडल, उमेश मंडल सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया। घटना बीते 24 जनवरी अपराह्न की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण जख्मी पुत्र का पूर्णिया में ईलाजरत रहना बताया गया। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि बीते 24 जनवरी अपराह्न सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए ताला ले जाने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उक्त नामजद लोगों ने सड़क होकर नहीं जाने की बात का विरो...