बुलंदशहर, फरवरी 2 -- ककोड़। कस्बे के मौहल्ला तेलियान में सोमवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से युवती समेत 12 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से रेखा शर्मा ने दी तहरीर में बताया कि उनका दूसरे पक्ष से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। जिसका समझौता हो गया था। परंतु आरोपी पक्ष जबरदस्ती उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।सोमवार सुबह दूसरे पक्ष के नामजद करीब 15 लोग हाथों में लाठी-डंडे, तलवार व लोहे की रॉड लेकर आए। और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। जिसमें प्रिया, दिनेश, दानवीर, प्रेमपाल,रवि व राहुल को चोंटे आई। आरोपियों ने प्रिया के दोनों पैरों पर हमला किया। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई। मारपीट में दूसरे पक्ष से भी कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु भिजवाया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।...