बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम कॉलोनी गायत्री नगर की महिलाएं मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ शिवराज सिंह से मिली। आरोप लगाया कि निर्माण के लिए टेंडर पास होने के पांच महीने बाद भी रास्ते का निर्माण नहीं किया गया। ईओ ने महिलाओं को जल्द ही रास्ते का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम कॉलोनी गायत्री नगर निवासी साधना, सुनीता, ममता, सुमन, कंचन, गीता, बबीता आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी गायत्री नगर में रास्ता कच्चा है। जल निकासी की भी व्यवस्था नहीं है। रास्ते में जलभराव, कीचड़ के कारण कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश में स्थिति ओर अधिक गंभीर हो जाती है। जलभराव कीचड़ के कारण लोगों का आना, जाना मुश्किल हो जाता है। फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार होते रहते हैं। बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.