मेरठ, दिसम्बर 24 -- हस्तिनापुर। क्षेत्र के रठौरा खुर्द गांव में ग्राम पंचायत द्वारा बनाए जा रहे नाले को लेकर कुछ लोगों द्वारा सीएम पोर्टल से लेकर एसडीएम मवाना से की है। बताया कि जिस स्थान पर नाला बनाया जा रहा है राजस्व विभाग के दस्तावेजों में वहां पर नाले की भूमि नहीं है। इसी रास्ते पर किसान के खेत है। ग्राम पंचायत द्वारा यदि यहां पर नाला बनाया जाता है तो खेतों पर जाने के लिए रास्ता नहीं रह जाएगा। शिकायतकर्ता किसानों में आदित्य नारंग, प्रदीप बवेजा, दर्शना देवी, सतीश बत्रा शामिल है। उधर, खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि आपसी सहमति के आधार पर ही नाले का निर्माण किया जाएगा। वैसे राजस्व विभाग के दस्तावेजों में नाला दर्ज नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...