हरदोई, फरवरी 5 -- सुरसा। ग्राम दहिंती सल्कूपुर में राजस्व अभिलेखों में दर्ज रास्ते की भूमि पर पुनः कब्जा कर लिया गया। इस पर तहसील सदर में तैनात लेखपाल पीयूष अस्थाना ने थाने में तहरीर देकर दो काश्तकारों पर मुकदमा कराया है। लेखपाल के अनुसार ग्राम दहिंती सल्कूपुर स्थित गाटा संख्या 1110, रकबा 0.133 हेक्टेयर भूमि राजस्व रिकॉर्ड में रास्ते के रूप में दर्ज है। पूर्व में नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में पैमाइश कराकर रास्ते को कब्जामुक्त कराया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद गांव के ही काश्तकार मंगली व बुद्धा ने दोबारा रास्ते की भूमि को अपने खेत में मिलाकर जोत लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...