बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। सोनहा पुलिस ने सूरजा देवी निवासी मनिकौरा थाना सोनहा की तहरीर पर रूपेश, प्रिंस, निशा और वित्ता देवी निवासी मनिकौरा के खिलाफ दलित के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विपक्षी रास्ते में बांस का बेड़ा लगा रहे थे। मना करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...