गंगापार, फरवरी 21 -- एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप के निर्देश पर रास्ते का विवाद निस्तारण करने पकरी सेवार की मल्लाह बस्ती पहुंची टीम समस्या का निस्तारण नहीं कर सकी। दोपहर एक बजे के लगभग राजस्व टीम नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल नायब तहसीलदार लालतारा राम भवन शाह लेखपाल अजय कुमार भारतीया के साथ पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने लेखपाल से जानकारी ली तो पता चला कि मल्लाह बस्ती का अमरचन्द्र निषाद जिस रास्ते को सरकारी बताकर रास्ता अपने घर तक निकलवाना चाह रहा है, वह जमीन श्रेणी छह की है, जिस पर मल्लाह बस्ती के कई घर बने हुए हैं। अलावा इसके जहां से सड़क की शुरुआत होनी है, वह एक व्यक्ति की भूमिधरी है। जिसमें रास्ता बनवाना संभव नहीं है। रिपोर्ट एसडीएम को पेश कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...