श्रावस्ती, फरवरी 11 -- श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा के साईपुरवा गांव में रास्ते और स्कूल की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी नवाब खां ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को भेजे शिकायती प्रार्थना पत्र में नवाब खां ने आरोप लगाया है कि गांव में सार्वजनिक रास्ते की भूमि है। इस सड़क से पीड़ित सहित अन्य ग्रामीणों के घरों तक जाने का एकमात्र मार्ग है। इस पर ग्राम प्रधान खड़ंजा लगवा रहे थे। आरोप है कि जब आधे रास्ते में खड़ंजा लग चुका था व शेष मार्ग पर खड़ंजा लगवाने के लिए ईंटें लाई गईं। तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। कुछ लोग न सिर्फ खड़ंजा लगवाने का विरोध कर रहे हैं, बल्कि मारपीट पर आमादा हैं। यही नहीं अभिलेखों में स्कूल की भूमि दर्ज है, उसे ...