उन्नाव, दिसम्बर 25 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के टेनई गांव में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गया बक्स सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने रास्ता बंद करने के विरोध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें अशोक सिंह और उनकी पत्नी अनोखी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...