लखनऊ, अप्रैल 25 -- खाड़ी देशों, खासतौर पर सऊदी अरब आने-जाने वाली आठ फ्लाइटों का वक्त 40-40 मिनट बढ़ गया है। पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया है। इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइटों पर इसका असर पड़ेगा। पाकिस्तान ने भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस पर यह प्रतिबंध लागू नहीं किया है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार सलाम एयर, फ्लाइनास, फ्लाईदु बई, एत्तेहाद या सऊदिया एयरलाइंस के किसी विमान को लम्बा घूमकर भारत नहीं आना होगा। सऊदी अरब और आसपास आने जाने वाली फ्लाइटें पाकिस्तान के कराची समेत अन्य शहरों के ऊपर से आती हैं। यह रास्ता छोटा होने से समय कम लगता है। इसका असर रोजाना 1400 से 1500 यात्रियों पर पड़ेगा जो भारतीय एयरलाइंस से खाड़ी देशों के लिए अन्तरराष्ट्रीय यात्रा करेंगे। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार उच्च स्तर पर शॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.