बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी। शहर के मोहल्ला कटरा निवासी एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर उस पर विपक्षी ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला कटरा निवासी रूबी तिवारी पत्नी अनिल कुमार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी को बच्चों को लेकर पंकज कुमार की पत्नी से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह पति अनिल कुमार तिवारी माती क्षेत्र की एक निजी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह मेयो अस्पताल के आगे धर्मकांटा के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार पंकज कुमार और उसके दो अज्...