धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, प्रतिनिधि बार एसोसिएशन व पंचकर्म भवन के बीच रातों-रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से पक्की दीवार खड़ी करने के विरोध में वकील गुरुवार को हड़ताल पर रहे। सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के साथ-साथ विधि लिपिक और टाइपिस्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप कामकाज नहीं किया। अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद रखीं। हड़ताल के कारण दोपहर में धनबाद एसडीओ, डीएसपी सीसीआर और मजिस्ट्रेट आरएन ठाकुर, धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय के साथ अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। एसडीओ ने कहा कि वे डीसी के आदेश पर अधिवक्ताओं के बीच आए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार की सुबह दीवार हटाकर वहां गेट बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। डीसी के वापस लौटने के बाद पार्किंग की समस्या का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा। अधिव...