गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। गांव तिगरा में आपसी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट और उसे सरेराह अपमानित करने का किया गया। आरोपियों ने न केवल युवक का रास्ता रोका, बल्कि उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में सोमवार को सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। रास्ता रोककर किया हमला पुलिस को दी गई शिकायत में गांव तिगरा निवासी महिला ने बताया कि रविवार को उनका बेटा गांव में ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर बेटे का रास्ता रोका और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बेटे के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान छीना-झपटी में युवक के कपड़े भी फट गए। शोर शराबा सुनकर जब लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.