भभुआ, जनवरी 13 -- स्कूल की गली में नाले के ढक्कन के ऊपर से बह रहा पानी, निर्माण कार्य से परेशानी स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द नाला निर्माण और सफाई कराने की उठाई मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड तीन स्थित मॉडर्न स्कूल की गली में नाले का गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय लोग और राहगीर इसी गंदे पानी से राह तय करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जाम नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो कर उसके ढक्कन के ऊपर से बह रहा है। यही पानी गली में जमा हो रहा है। ऐसे में इस गली में रहने वाले लोगों को घर से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी से बदबू फैल रही है, वहीं संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय निवासी राम प्रकाश, खुशहाल सिंह, विनोद चंद्र, किशन देव सिंह, राजेश्वर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.