बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला को घूमते देख उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला रास्ता भटककर गांव में पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला अलग-अलग स्थानों पर घूम रही थी और बच्चों पर नजर रख रही थी। उन्होंने महिला पर बच्चा चोरी का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने महिला से काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद पता चला कि महिला रास्ता भटकने के कारण गांव में आ गई थी और ग्रामीणों द्वारा घेरे जाने पर काफी घबरा गई थी। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि महिला सहारनपुर की रहने वाली थी। वह खेड़की गांव में अपने रिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.