हापुड़, फरवरी 9 -- बाबूगढ़ में केंद्रीय गोसंवर्धन अनुसंधान केंद्र के निर्माण के दौरान हाबिसपुर बिगास और कनिया कल्याणपुर के बीच का रास्ता बाधित होने के विरोध में सोमवार को ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय में धरना देकर हंगामा किया। इस दौरान एक ग्रामीण की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसको नगर कोतवाल ने अपनी गाड़ी से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर वापस घर भेज दिया। हालांकि शाम को डीएम भी बिगास पहुंचे और ग्रामीणों की सहमति से 15 फीट रास्ता छोड़ने की बात कही, तब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य के नेतृत्व में बिगास के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम से जिला मुख्यालय के सभागर कक्ष में बैठक की। ग्रामीणों ने कहा कि बिगास से बाबूगढ़ रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.