प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला के चलते प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित स्मिथ रोड कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कॉलोनी के रास्तों को बल्ली और टीन शेड लगाकर बंद कर दिए जाने से लोग खुद को घरों में कैद महसूस कर रहे हैं। हालात यह हैं कि सब्जी और रोजमर्रा का सामान लाना भी मुश्किल हो गया है। रेलवे ने दो जनवरी से केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन के पास से गुजरने वाले मार्ग समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं। फिलहाल मार्ग संख्या तीन और दस से ही आवाजाही हो पा रही है, लेकिन स्नान पर्व के दौरान मार्ग संख्या तीन भी बंद करने का प्रावधान है। ऐसे में रेलकर्मियों को एक से डेढ़ किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर नवाब यूसुफ रोड जाना पड़ता है। कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि रास्ता बंद होने से सब्जी विक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.