गौरीगंज, दिसम्बर 3 -- कमरौली। थाना क्षेत्र के चांदगढ़ मजरे बनभरिया निवासी रामजश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही तस्लीम के द्वारा उनका व कई लोगों का रास्ता बंद किया जा रहा है। जिससे सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत करने पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने मंगलवार को पैदल आने जाने के लिए रास्ता खुलवा दिया। इसी बात की रंजिश को लेकर विपक्षी मो. जैद, जीशान, अशगरी व अमरुल बानो ने रामजश को जातिसूचक गालियां देते हुए मारा पीटा। जिससे रामजश व उसके चचेरे भाई को चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों पर केस दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.