गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था का इंतजाम किए बगैर सेक्टर-99 की पांच रिहायशी सोसाइटियों का रास्ता बंद कर दिया। इससे करीब चार हजार परिवारों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। स्थानीय निवासियों ने जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से समाधान निकालने का आग्रह किया है। वैसे तो सेक्टर-99 द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित है, लेकिन 30 मीटर जमीन का अधिग्रहण नहीं होने और सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने की वजह से इस सेक्टर की मुख्य सड़क का इससे जुड़ाव नहीं है। मौजूदा समय में बादशाहपुर नाले के ऊपर से इस सोसाइटी में रहने वाले करीब चार हजार परिवारों का आना-जाना हो रहा था। गांव गोपालपुर और गांव हरसरू में रह रहे करीब पांच हजार परिवार इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे। गुर...