एटा, दिसम्बर 30 -- गाड़ी चलाते समय रास्ता न देने के विवाद में कारसवार आरोपियों ने पिकअप चालक की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। पीड़ित पर फायर भी कर दिए। इसमें वह बच गए। शोर की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने कारसवार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जैथरा के गांव नखतपुरा निवासी राघवेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार शाम को पिकअप दुग्ध वाहन से गांव दौलतपुर से दूध उठाकर गांव नगला विजू के लिये जा रहे थे। आरोप है कि गांव दौलतपुर निवासी कन्हैया, चन्द्रप्रकाश सहित अन्य आरोपी कार से पीछे से आ रहे थे। रास्ते को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित की गाड़ी रोककर गालियां देने लगे। गाली देने से मना किया। आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। शोर की आवाज सुनकर गांव से लोग भा...