कौशाम्बी, फरवरी 1 -- कोतवाली क्षेत्र के ओस में रास्ता देने से मना करने पर मां-बेटे समेत तीन की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ओसा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि विपक्षी उसकी जमीन पर रास्ता मांग रहे थे। मना करने पर 29 जनवरी की शाम गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मां कलावती व बहन रेनू को भी पीटा। इससे सभी को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सगे भाई अजय, लाखन व संदीप कुमार तथा उसके पिता सुरेमन के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.