दुमका, नवम्बर 18 -- मसलिया/दलही। मसलिया थाना क्षेत्र के धोवना हरिन बहाल पंचायत अंतर्गत रास्ता डंगाल गांव में पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह एक साठ वर्षीय वृद्धा का शव बरामद किया है। इस संबंध में मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सूचना मिली कि किसी की हत्या कर घर के पीछे फेक दी गई। मसलिया थाना पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर देखा कि साठ वर्षीय वृद्धा कन्हाई मरांडी पति गोमस्ता मुर्मू को किसी ने मारकर उसके घर के पीछे फेक दिया है। मृतक कन्हाई मरांडी के पूरे शरीर में डंडा की निशान है। मृतक के सिर एवं पेट में गंभीर चोट आई है। पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। हत्या के कारण का पता नहीं चला है।जल्द ही हत्यारा को पकड़ लिया जाएगा।पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...