मेरठ, जनवरी 5 -- रोहटा रोहटा ब्लॉक के ग्राम डूंगर में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत के रास्ते को कब्जा मुक्त कर रास्ते का चौड़ीकरण कर निर्माण कराने को चलाए जा रहे अभियान को लेकर रविवार को पथराव होने के बाद विवाद हो गया। कब्जाधारक ने विरोध करते हुए प्रधान के समर्थकों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। गांव डूंगर की ग्राम प्रधान श्रीमती आशा सांगवान ने दो माह पूर्व सतेंद्र जाटव के मकान से मिंटू के मकान तक अवैध रूप से 200 मीटर लंबाई के रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के आदेश पर तहसील टीम ने 11 नवंबर को तीन थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंचकर रास्ते से अतिक्रमण हटाकर निशानदेही कर प्रधान की सुपुर्दगी में दी गई थी। उक्त रास्ते का निर्माण करने के लिए ग्राम प्रधान न...