आगरा, दिसम्बर 15 -- सिकंदरपुर वैश्य कोतवाली के गांव हिम्मत नगर बझेरा में रास्ता खुलवाने के विवाद में कुछ लोगों ने दलित व्यक्ति व उसके साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सिकंदरपुर वैश्य के गांव हिम्मत नगर बझेरा के रहने वाले रामौतार अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने पटियाली के एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रार्थना पत्र में उनका नाम था। जिससे रंजिश मानकर दंबगों ने उनके घर पर पहुंचकर मारपीट की। परिवार के लोग जब उन्हें बचाने आए तो उन्हें भी लाठी डंडों से पीटा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। पीड़ित परिवार ने इस मामले में प...