गोड्डा, जनवरी 6 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के कठौंन गांव में रास्ता को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। घटना दोपहर बाद की है। मारपीट की घटना में प्रथम पक्ष के सतवन साह 25 वर्षीय का सर फट गया है। वहीं मारपीट की घटना घायल के सगे भाई संतोष साह के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसको लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही कालेश्वर साह, रोहित साह, टींकू साह, गोलचंद साह,छतीश साह को आरोपी बनाया है। वहीं द्वितीय पक्ष ने शिकायत दर्ज कराकर प्रथम पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया है। थाना प्रभारी नें बताया कि मारपीट की घटना में दोनों पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...