मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बीएचयू वाराणसी के राजीव गांधी दक्षिण परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बरकछा खुर्द गांव में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठें दिन मंगलवार को ग्रामीणों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिभुवन नाथ के नेतृत्व में शिविर में कार्यक्रम अधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि भारत सड़क दुर्घटनाओं में विश्व में शीर्ष स्थान पर है। सड़क दुर्घटनाओं की वजह से प्रतिवर्ष लाखों लोगों की जान चली जाती है। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन कर सड़क हादसे को कम किया जा सकता है। यातायात पुलिस विभाग के मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार वाडकर एवं सुभाष सिंह यादव ने ओवरटेकिंग, खतरनाक ड्राइविंग और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण है। स्वयं सेवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.