बिजनौर, जनवरी 22 -- विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा की रासेयो की प्रथम इकाई व द्वितीय इकाई ने अपने सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिवस स्वच्छता एवं श्रमदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य टीकम सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि शिवकिशोर सिंह गन्ना पर्यवेक्षक चान्दपुर ने स्वयंसेवकों को उनके चयनित गांव-हरपुर व धीरेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान दरबाड़ा ने द्वितीय इकाई के सभी स्वयंसेवकों को उनके चयनित गांव-दरबाड़ा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार व प्रीति राजपूत ने स्वयंसेवकों ने मिलकर सात-सात बच्चों की एक-एक टोली बनाकर गांव हरपुर व दरबाड़ा के प्राचीन शिव मंदिर की सफाई की। गांव के बाहर बने तालाब के किनारों पर मिट्टी डालकर श्रमदान किया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवक-सेविकाओं को आधार, डिजिलॉकर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.