अमरोहा, फरवरी 12 -- हसनपुर, संवाददाता। सरदार बेगम मेमोरियल पीजी कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन गुरुवार को स्वयंसेवकों ने अब्दुल्ला कालोनी व कालाखेड़ा में मतदान जागरूकता मुहिम चलाया। ग्रामीणों को घर-घर जाकर स्वयं मतदान को लेकर जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई प्रभारी डॉ. नसरे आलम व द्वितीय इकाई प्रभारी डॉ. विनेश कुमार ने जागरूकता रैली में शामिल होकर मतदान की महत्ता की जानकारी दी। प्राचार्या डॉ.मलका निजामी ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान किरन चौहान, शीतल सक्सेना, असमा चौधरी, राजकुमार, भूपेंद्र सिंह, अनवार अहमद आदि मौजूद रहे। उधर, चिरंजी लाल कालेज ऑफ एजुकेशन डगरौली के शिविर का उद्घाटन कॉलेज प्रबंधिका अनुभा अग्रवाल ने गांव बौनावाली डगरोली में किया। कौशल विकास के लिए युवाओं को कम्प्यूटर विषय की जान...