बिजनौर, फरवरी 10 -- धामपुर। एसबीडी कालेज की रासेयो इकाई की स्वयंसेविकाओं ने ग्राम नौरंगाबाद पंचायत घर में "स्वास्थ्य एवं स्वच्छता" विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। स्वयंसेविकाओं ने प्रथम सत्र में योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्होंने स्वच्छ वातावरण, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में स्वच्छता नारों के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...