अलीगढ़, नवम्बर 21 -- रासायनिक खादों से दूरी बनाकर रखें और जैविक खेती अपनाएं किसान: राकेश टिकैत इगलास, संवाददाता। ग्राम सतलौनी में ऑर्गेनिक गोल्ड कंपनी द्वारा आयोजित जैविक फसल क्रांति सम्मेलन में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को रासायनिक खादों से दूरी बनाकर जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। कहा कि रासायनिक खाद भूमि की उर्वरा शक्ति को कमजोर कर रही है, जबकि जैविक, हरीखाद और कम्पोस्ट खाद न सिर्फ मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं, बल्कि फसलों की गुणवत्ता भी बढ़ाते हैं। समय बदल रहा है और ऑर्गेनिक खेती किसानों के स्वास्थ्य, आय और भविष्य तीनों के लिए जरूरी है। टिकैत ने आरोप लगाया कि नैनो डीएपी और नैनो यूरिया किसानों पर जबरन थोपे जा रहे हैं। किसान नेता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि रासायनिक खादों और केमिकलयुक्त खेती से मानव स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.