बिजनौर, दिसम्बर 10 -- तहसील स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बी पैक्स मंडावर समिति पर आयोजित किया गया। शुभारंभ इफको के क्षेत्र अधिकारी शिवम तिवारी ने अधिकारी परिचय के साथ किया। जिसमें मंचासीन अतिथियों एडीसीओ बिजनौर अमित , सहकारी संघ के अध्यक्ष पवन राजपूत , इफको डेलीगेट गौरव राजपूत व मंडावर समिति के सचिव राजपाल, एमडीई अनिल कुमार द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सचिवों को वर्तमान स्थिति को बताते हुए रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत कराया। नैनो उर्वरक नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, सागरिका, एनपीके कंसोर्टिया तथा इफको के अन्य उत्पादों के बारे में बताया। उनसे होने वाले लाभ एवं उपयोग विधि के बारे में जानकारी दी। साथ ही चल रही रबी सीजन में गेहूं की फसल में नैनो डीएपी 5 एमएल,केजी की दर से बीज शोधन ए...