उन्नाव, फरवरी 14 -- बीघापुर। तहसील के ग्राम अढ़ौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन की कथा व्यास आराध्या किशोरी ने रासलीला से लेकर रुक्मिणी विवाह प्रसंग तक की कथा का भावपूर्ण एवं ओजस्वी विवेचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में डूबे रहे। कथा व्यास आराध्या किशोरी ने कहा कि जीव और ब्रह्म का मिलन ही वास्तविक रास है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोपियों के साथ की गई रासलीला आत्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जो साधक अपनी प्रत्येक इंद्रिय से निरंतर भगवान के भक्ति रस का आस्वादन करता है, वही सच्चा गोपी भाव प्राप्त करता है। कथा के दौरान उन्होंने अत्याचारी राजा कंस के वध का प्रसंग सुनाते हुए ...