कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर। श्री साईं भुवनेश्वर साई धाम मंदिर प्रांगण में 20वें स्थापना दिवस व 52वें सात्विक यज्ञ पर अयोध्या धाम से आए कथावाचकपं धराचार्य महाराज ने मुख्य रूप से रास लीला, कंस वध, मथुरा प्रस्थान, रुक्मिणी विवाह और उद्धव-गोपी संवाद जैसे प्रसंग सुनाए। कथा का मुख्य आकर्षण रुक्मिणी हरण और भगवान श्रीकृष्ण के रुक्मिणी के साथ विवाह का प्रसंग रहा। इसे लक्ष्मी नारायण के मिलन के रूप में भी मनाया जाता है, जो भक्तों को भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण सिखाता है। समर्पण और त्याग को समझाया। यहां मिथलेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, अनिल शुक्ला, नवीन अग्रवाल, दयाशंकर त्रिवेदी, सोनू गुप्ता, कल्पना बाजपेई, नरेश सोहने, कमलेश गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...