मधेपुरा, फरवरी 4 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता। हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए कम्प्यूटर की ट्रेनिंग लेना अब सपना बन गया है। बिहार सरकार की ओर से एक दशक पहले रासबिहारी हाईस्कूल पसिर में जिला कम्प्यूटर सोसाईटी केन्द्र की स्थापना की गयी थी। जिसमें करीब तीन दर्जन कम्प्यूटर लगाया गया था। इस सेंटर में कुछ महीनों तक जिला मुख्यालय के विभिन्न हाईस्कूलों के छात्र कम्प्यूटर की पढ़ाई करने के लिए आते थे। सोसाईटी भवन में कुर्सी, टैबल, पंखा सहित अन्य सारी सुविधाएं मौजूद रही। लेकिन देखरेख के अभाव में सारा कम्प्यूटर खराब हो गया है। पंखा और कई कुर्सी-टेबल अपनी जगह पर नहीं है। कुछ कुर्सी टेबल का भी अता-पता नहीं है। छात्र मनीष कुमार, नरेशकुमार, कामिनी कुमारी, रमेश कुमार, महेशकुमार आदि ने कहा कि अगर कम्प्यूटर केन्द्र सोसाईटी की सही तरीके से देखरेख की जाती तो स...