आगरा, फरवरी 7 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी सुनील कुमार का चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता 2026 में हुआ है। यह प्रतियोगिता नौ फरवरी से 14 फरवरी तक कबड्डी ग्राउंड, स्पोर्ट्स कांम्पलेक्स, सेक्टर 42 चंडीगढ़ में होगी। इस प्रतियोगिता में जिले के पंचायत राज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभाग के लिए डीपीआरओ कासगंज ने सुनील कुमार को कार्यमुक्त कर अग्रिम बधाई दी है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह और महामंत्री सुखवीर सिंह ने संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन कासगंज पर सुनील कुमार को फूल माला, तिरंगा पटका पहना कर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह, सुखवीर सिंह, विशाल चरन, लाल सिंह, सुनील कुमार, राकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.