जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपना 46वां स्थापना दिवस उत्साह और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ मनाया। जमशेदपुर महानगर सहित सभी 28 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने घरों में पार्टी का ध्वज फहराया और कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इन महान नेताओं के राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.