मऊ, जनवरी 28 -- घोसी। तहसील परिसर में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने झंडा फहराया। तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र सुरक्षा के लिये सदैव तत्पर रहने और ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। कहा कि देश के हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि देश की अखंडता व संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिये अपना बेहतर योगदान दे। जिससे हमारा देश प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहे। क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ डा.जितेन्द्र कुमार सिंह ने झंडा फहराया। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने झंडा फहराया। मझवारा क्षेत्र के वन अवध इंटर कॉलेज ललितपुर लुदुही में प्रबंधक मार्कण्डेय राय ने प्रधानाचार्य मंजूलता राय के साथ झंडा फहराया। इस दौरा...